मुझे मारना है तो एके47 से 200 गोलियां चलानी होंगी

गाजियाबाद। गाजियाबाद में डासना मंदिर के प्रमुख और श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी आतंकी संगठनों के निशाने पर हैं। 12 मार्च को गाजियाबाद की मसूरी पुलिस ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े सावेज उर्फ जिहादी समेत 6 लोगों को अरेस्ट किया। वॉट्सऐप चैट और पूछताछ से पता चला है कि यति नरसिंहानंद गिरी आतंकियों की हिट लिस्ट में हैं। महामंडलेश्वर खुद भी मानते हैं कि उनकी जान को खतरा है। उन्होंने कहा, मैं तो लगातार निशाने पर हूं ही, पूर्व में भी मंदिर के बाहर से संदिग्ध लोग पकड़े गए। मैं सच बोलता हूं और जो कुरान में लिखा है, वही बोलता हूं। इसलिए मुझे जान का खतरा है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment