उज्जैन। 10 साल की मासूम के साथ छत्रीचौक गार्डन में दुष्कर्म करने वाले सौतेले पिता को पुलिस ने ढाई माह बाद पिंगलेश्वर स्थित जयगुरूदेव आश्रम से गिरफ्तार किया है। खाराकुआ थाना पुलिस ने बताया कि नाथुराम पिता श्रवण शुक्ला 61 साल मूलरूप से उमरिया भिंड का रहने वाला है। 6 साल से वह दूसरी पत्नी के साथ दुर्गा कालोनी राऊ जिला इंदौर में निवास कर रहा है। फरवरी माह में वह दूसरी पत्नी की 10 वर्षीय बेटी को जयगुरूदेव आश्रम का बोलकर उज्जैन ले आया था। उस दौरान मासूम को वह छत्री चौक गार्डन लेकर पहुंचा और अंधेरे में उसके साथ गलत काम किया। मासूम ने घर लौटने के बाद अपनी मां को घटना बताई। मार्च माह में मां ने खाराकुआ थाने आकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पास्को एक्ट की धारा में प्रकरण दर्ज किया। एसआई लिवान कुजूर ने बताया कि लगातार आरोपी की तलाश की जा रही थी। सोमवार शाम खबर मिली कि आरोपी जयगुरूदेव आश्रम के भंडारे में आया हुआ है। टीम के साथ आश्रम पहुंचकर भीड़ के बीच से आरोपी को हिरासत में लिया और थाने लाया गया। मंगलवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है।
संबंधित समाचार
-
चौड़ीकरण मार्गों पर जलभराव की स्थिति में निगम अमला अलर्ट रहे – आयुक्त अभिलाष मिश्रा बारिश के दौरान हनुमान नाका से हरिफाटक मार्ग तक चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण, शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश
उज्जैन। नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने सोमवार को बारिश के दौरान हनुमान नाका से हरिफाटक... -
फेसबुक पर एड देकर वियतनाम घूमने के नाम पर 3.5 लाख रुपए की रिटायर्डकर्मी से ठगी
उज्जैन। विदेश यात्रा का सपना एक रिटायर्ड अधिकारी और उनके परिवार के लिए महंगा साबित हुआ।... -
तेज बारिश के बाद करंट से 8 बकरे मरे:, लोग गड्ढों में गिरे; जलभराव से परेशानी
उज्जैन।शनिवार को हुई तेज बारिश ने व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। बारिश के बाद जलभराव, सड़कों...