उज्जैन। मालीपुरा लक्ष्मीबाई मार्ग पर फ्लावर डेकोरेशन का काम करने वाले 2 भाईयों से 2 लाख की मांग करने वाले एक नाबालिग सहित 7 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों का शुक्रवार को क्षेत्र में जुलूस निकाला गया।
कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि 9 अक्टूबर को सात-आठ बदमाशों ने फ्लावर डेकोरेशन करने वाले 2 भाईयो अजय पटेल और अभिषेक पटेल का रास्ता रोककर 2 लाख रूपये मांगे थे। भाईयों ने मना किया तो बदमाशों ने फायरिंग की थी और जानलेवा हमला करते हुये हत्या की धमकी देकर भाग निकले थे। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। मामले में अजय पटेल की शिकायत पर प्रकरण दर्ज किया गया था। शुक्रवार को रंगदारी करने के साथ जानलेवा हमला करने वालों में शामिल बदमाशों में शामिल फरहान पिता सलीम अहमद 22 वर्ष, निवासी कोर्ट मोहल्ला, तोफिक पिता रफीक खान 25 वर्ष निवासी पुरानी मस्जिद के पास गांधीनगर, अयान पिता इलियास खान 20 वर्ष गांधीनगर, नदीम पिता मोहम्मद इकबाल कुरैशी 18 वर्ष अमरपुरा, नारायण उर्फ आला पिता ख्याली बाथम 20 वर्ष दुर्गा कॉलोनी, अयान पिता मोहम्मद सईद19 वर्ष निवासी गली नंबर 3 गांधीनगर के साथ एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया गया। जिनका क्षेत्र में जुलूस भी निकाला गया। पुलिस के अनुसार नाबालिग के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की गई है। शेष 6 आरोपियों के खिलाफ अवैध वसूली और जानलेवा हमले के मामला दर्ज है। सभी आरोपी अपराधि प्रवृति के है। जिनके खिलाफ पूर्व में कई अपराध दर्ज है। पूछताछ कर फायरिंग में प्रयुक्त हथियार बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।
मालीपुरा में रंगदारी करने वाले आरोपियों का निकाला जुलूस -फ्लावर डेकोरेशन करने वाले भाईयों से मांग थे 2 लाख