मायके आई हुई नवविवाहिता ने सोमवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसकी मौत हो गई

 

उज्जैन। मायके आई हुई नवविवाहिता ने सोमवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन उसकी मौत हो गई। मामला नवविवाहिता से जुड़ा होने पर एफएसल टीम घटनास्थल पहुंची, वही तहसीलदार ने अस्पताल पहुंच परिजनों के बयान दर्ज किये।
भैरवगढ़ थाना एएसआई कैलाशचंद्र चौहान ने बताया कि ग्राम रलायता भोजा से पूजा पिता भगवानसिंह 22 वर्ष को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची, जहां सामने आया कि जहरीला पदार्थ खाया था। मामले में मर्ग कायम किया और बॉडी पोस्टमार्टम के लिये भेजी गई। इस दौरान सामने आया कि पूजा 2 माह से मायके में रह रही थी। सालभर पहले उसका विवाह घट्टिया तहसील में हुआ था। पूजा के निधन की खबर मिलने पर पति और ससुर पोस्टमार्टम कक्ष पहुंचे थे। मामला नवविवाहिता से जुडा होने पर तहसीलदार को सूचना दी गई, जो पोस्टमार्टम कक्ष पहुंचे और परिजनों से जानकारी ली। वहीं एफएसल टीम को अवगत कराया गया, जो घटनास्थल जांच के लिये पहुंची। एएसआई के अनुसार मायके और सुसराल पक्ष ने पूजा के आत्मघाती कदम उठाने के संबंध में किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं दी। परिजनों के बयान दर्ज कर जांच शुरू की जायेगी। पूजा के पिता नगर निगम में कर्मचारी बताये जा रहे है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment