महिला जीएसटी अधिकारी से ट्रेन में सीट को लेकर बदसलूकी जीआरपी थाना में केस दर्ज

उज्जैन।दिल्ली से उज्जैन आ रही इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में उज्जैन जीएसटी विभाग में पदस्थ महिला अधिकारी प्रिया व उनके पति दीपक से दो युवकों ने अभद्रता व बदसलूकी की।ट्रेन के एसी कोच में सवार युवकों ने सीट को लेकर झगड़ा किया व समझाइश देने पर दंपती से हाथापाई की। अन्य यात्रियों की मदद से दो युवकों को दंपती ने उज्जैन जीआरपी थाना के हवाले किया व रिपोर्ट दर्ज कराई। जीआरपी थाना प्रभारी अमित भावसार ने बताया कि महिला की तरफ से दिल्ली निवासी अनुराग व अंकित नामक युवक के खिलाफ मारपीट की धाराओं में केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार किया गया।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment