महिदपुर । नगर पालिका परिषद् द्वारा 103 वां भव्य गंगावाडी मेला (मवेशी) में भजन गायक द्वारका मंत्री देवास की भजन संध्या का आयोजन किया गया। समारोह की शुरूआत में पूर्व विधायक बहादुरसिंह चैहान, नगर पालिका अध्यक्ष नानीबाई ओमप्रकाश माली, भाजपा मंडल अध्यक्ष उमा पांडे, पार्षद आशा राठौर, जिला विकास सलाहकार समिति सदस्य निर्भयसिंह भाटी, जनपद सदस्य रीता बडगुर्जर ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर द्वीप प्रज्जवलित किया। जिसके बाद नगर पालिका सीएमओ राजा यादव द्वारा सभी अतिथियों और भजन गायक द्वारका मंत्री का स्वागत सम्मान किया। गणेश वंदना के साथ द्वारका मंत्री ने भजन संध्या की शुरूआत की। जिसके बाद भजनों की धुन पर श्रद्धालु नाचते झुमते नजर आए। पत्थर की राधा रानी गीत पर श्रद्धालुओं को नकद पुरस्कार भी प्रदान किए गए। देर रात तक बडी संख्या में श्रद्धालुओं ने द्वारका मंत्री के भजनों का श्रवण किया। भजन संध्या के दौरान श्रद्धालु भगवान की भक्ति में लीन नजर आए। इस दौरान प्रख्यात कवि दिनेश दिग्गज भी मौजुद रहे। 27 मार्च को राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का होगा आयोजन – नगर पालिका द्वारा गंगावाडी मेला परिसर में 27 मार्च शुक्रवार को शाम 4 बजे राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती का आयोजन किया जाएगा। जिसमें दिल्ली सहित अन्य राज्यों से पहलवान भाग लेंगे। नगर पालिका द्वारा कुश्ती प्रतियोगिता के लिए विशेष तैयारियां की गई है।
महिदपुर के गंगावाडी मेला परिसर में द्वारका मंत्री की भजन संध्या में झुमे भक्त