सारंगपुर। सत्य अकाट्य है उसे झुठलाया नहीं जा सकता। संस्था धार्मिक, सामाजिक कोई भी हो या राजनीतिक प्रत्येक क्षेत्र में महादेव मित्र मंडल के सदस्य नेतृत्वकर्ता के रूप में देखा जा रहा है। यह बात मुख्य अतिथि नगर के प्रबुद्धजन पंडित प्रेम शंकर पांडे, साहित्यकार पंडित सत्यनारायण शर्मा काका, पर्यावरण प्रेमी नंदकिशोर सोनी ने स्थानीय महादेव मित्र मंडल द्वारा शनिवार रात्रि को वटकेश्वर महादेव मंदिर मे संगठन विस्तार विषय को लेकर आयोजित बैठक में कहीं। बैठक का शुभारंभ महादेव का स्मरण करते हुए जय घोष के साथ किया। इस अवसर पर मध्य प्रदेश प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन शाखा सारंगपुर के अध्यक्ष छठवीं बार सर्वसम्मति से निर्वाचित महादेव मित्र मंडल के वरिष्ठ सलाहकार लक्ष्मी नारायण त्रिकार का एवं सर्व ब्राह्मण समाज के नवनिर्वाचित, मंडल के ही सदस्य आशुतोष वैद्य का महादेव मित्र मंडल की ओर से साफा एवं दुपट्टा एवं शाल पहना कर पुष्प माला से सम्मानित किया। यहां उल्लेखनीय है सम्मान व्यक्ति का नहीं व्यक्तित्व का होता है। इस दौरान मंडल के संगठन मंत्री दिनेश सिसोदिया ने बताया हमें गर्व है कि हमारे मंडल के सदस्य अन्य संस्थाओं का नेतृत्व करते हुए समाज सेवाएं कर रहे हैं। संगठन के ही हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष डॉक्टर ध्रुव भल्ला ने बताया एक अच्छा मजबूत संगठन स्पष्ट भूमिका मजबूत संचार और बेहतर समन्वय के माध्यम से ही अपने लक्ष्य को प्राप्त करता है। संगठन विस्तार एवं मजबूती को लेकर वरिष्ठ सलाहकार त्रिकार ने कहा युवाओं को पूर्ण ऊर्जा और कर्तव्य निष्ठा के साथ आगे आना होगा बैठक में उनके किए कार्यों की समीक्षा हो, कमियों को बताया जाए ताकि वह दूर हो सके। पूर्व अध्यक्ष संजय विजयवर्गीय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन में सहयोगात्मक भावना का होना जरूरी है, जिससे मिलजुल कर पूर्ण ऊर्जा के साथ काम करना तभी संभव होता है। पंडित सत्यनारायण शर्मा ने संगठन के महत्वपूर्ण पहलू के आधारभूत तत्व को जो किसी संस्था को सुचारू रूप से चलाएं उसके लक्ष को प्राप्त करने में मददगार होती है।
महादेव मित्र मंडल की बेैठक में संगठन विस्तार को लेकर हुई व्यापक चर्चा