महाकाल लोक में परिजनों से बिछड़ी महिला के पुलिस ने खोजा

उज्जैन। जयपुर से परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर आई महिला महाकाल लोक में परिजनों से बिछड़ गई। महिला दिमागीरूप से कमजोर थी, परिजन चिंतित हो गये। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने सोशल मीडिया और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से महिला का खोज निकाला।
महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि जयपुर से आये परिवार ने थाने आकर बताया था कि वह  महाकालेश्वर मंदिर दर्शन करने आये थे। उनकी 38 वर्षीय बहन महिमा पति कैलाश चावरिया निवासी हरिजन मोहल्ला ग्राम इटावा भोपजी, तहसील चौमूं, (राजस्थान) जो दिमागीरूप से कमजोर है वह महाकाल लोक से बिछड़ गई है। थाना प्रभारी बादल ने परिवार से बिछड़ी महिला की तलाश के लिये एसआई चंद्रभानसिंह चौहान की टीम को अलर्ट किया। एसआई चौहान ने हमेशा की तरह महिला का फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखना शुरू किये। कुछ घंटो बाद पुलिस ने परिवार से बिछड़ी महिला का खोज निकाला और सकुशल मिलने पर परिजनों के सुपुर्द किया। महिला के भाई ने बहन के मिलने पर महाकाल थाना पुलिस टीम का आभार माना। एक बार फिर पुलिस द्वारा देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं से अपील करते हुये कहा कि वे छोटे बच्चों, बुजुर्गों और विशेष सहायता की आवश्यकता वाले व्यक्तियों का ध्यान रखें। ऐसे व्यक्तियों के पास नाम और परिजनों के मोबाइल नंबर की जानकारी वाली पर्ची या पहचान कार्ड अवश्य रखें, ताकि भीड़ में बिछड़ने पर उनकी पहचान कर जल्द परिजनों तक पहुंचाया जा सके। पुलिस श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सहायता और सेवा के लिए पुलिस सदैव तत्पर है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment