महाकाल मंदिर के पास एमपीटी होटल में ‘नॉनवेज’ पर बवाल, सीसीटीवी में सुनाई दिया- मुर्गा-मछली वाले हाथ धो लो

ब्रह्मास्त्र उज्जैन

उज्जैन के होटल सम्राट विक्रमादित्य द हेरिटेज होटल (महाराजवाड़ा) में नॉनवेज पकाने का वीडियो सामने आया है। यह होटल शहर के सबसे महंगे होटलों में शामिल है और महाकाल मंदिर से सिर्फ 100 मीटर की दूरी पर स्थित है। खास बात यह है कि होटल मध्य प्रदेश पर्यटन निगम से संचालित है।

शुद्ध शाकाहारी घोषित इस होटल के वीडियो में स्टॉफ होटल के अधिकारियों और अपने लिए रात में मांस- मछली पकाते हुए दिखाई दे रहा है। इस दौरान कर्मचारी कहते सुनाई दे रहे हैं कि मुर्गा-मछली के हाथ धो लेना। इतना ही नहीं नॉनवेज पकाते समय रात में किचन के सीसीटीवी कैमरे का एंगल भी बदल दिया जाता है। एमपीटी के इस होटल के अफसरों और स्टाफ की इस करतूत को उजागर करने वाले सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं।

ल्ल एक साल पहले मुख्यमंत्री ने किया था उद्घाटन- करीब 18 करोड़ रुपए की लागत से महाराजवाडा स्कूल की वर्षों पुरानी बिल्डिंग को हेरिटेज होटल में बदलकर महाकाल के भक्तों के लिए तैयार किया गया था। मार्च 2025 में सीएम मोहन यादव ने इसका उद्द्घाटन किया था। वीडियो वायरल होने के बाद उज्जैन में हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता भी नाराज हो गए। उन्होंने कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में हेरिटेज होटल के कर्मचारियों ने ही वीडियो उपलब्ध करवाकर 22 फरवरी को एक शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने हेरिटेज होटल के मेल आईडी का उपयोग कर नॉनवेज बनने की शिकायत भोपाल एमपीटी कार्यालय में की थी।

ल्ल अधिकारियों की भूमिका भी संदेह के घेरे में- सम्राट विक्रमादित्य द हेरिटेज होटल (महाराजवाड़ा) में लाइजिंग आॅफिसर अजय राणावत का मुख्य काम होटल में आने वाले अतिथियों को मंदिर में महाकाल के दर्शन करवाना और आरती में शामिल कराना है, लेकिन सीसीटीवी में दिख रहा है कि वह अपनी जिम्मेदारी से हटकर होटल के किचन से जुड़े कामों में हस्तक्षेप कर रहा है। जिससे उसकी भूमिका भी सवालों के घेरे में आ गई है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment