नई दिल्ली।पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू होने के एक साल के भीतर NDA सरकार फिर से बहाल होने जा रही है। विधायक दल का नेता युमनाम खेमचंद सिंह बुधवार सुबह वरिष्ठ भाजपा नेताओं और विधायकों के साथ चार्टर्ड विमान से इंफाल पहुंचे और राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया।पार्टी सूत्रों के अनुसार, खेमचंद के साथ दो सरकार में दो उपमुख्यमंत्री होंगे, ताकि सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन सुनिश्चित किया जा सके। डिप्टी सीएम में कुकी समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाली नेमचा किपगेन और नागा समुदाय का प्रतिनिधित्व करने वाले लोधी दिखो होंगे। नेम्चा राज्य की पहली महिला डिप्टी सीएम होंगी।सूत्रों ने यह बताया कि कोंथौजम गोविंदास सिंह को प्रस्तावित मंत्रिमंडल में गृह मंत्री बनाया जा सकता है।
मणिपुर में खेमचंद ने सरकार बनाने का दावा पेश किया:सरकार में 2 डिप्टी CM भी होंगे,