मंदिर क्षेत्र में रेस्टोरेंट संचालक कोयले से बनाएंगे खाना:आपूर्ति गड़बड़ाने पर फैसला, 50% कम मिल रहे गैस सिलेंडर

उज्जैन।अंतरराष्ट्रीय हालात का असर अब महाकालेश्वर की नगरी में भी दिखाई देने लगा है। इजरायल-अमेरिका और ईरान के बीच तनाव के चलते कमर्शियल गैस सिलेंडरों की सप्लाई प्रभावित हुई है। इसका सबसे ज्यादा असर महाकाल मंदिर क्षेत्र में संचालित 350 से अधिक रेस्टोरेंट और भोजनालयों पर पड़ रहा है। इनके पास दो दिन की गैस बची है। ऐसे में संचालकों ने कोयला व लकड़ी पर खाना बनाने का निर्णय लिया है।बताया जा रहा है कि दो दिनों में कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई लगभग 50 प्रतिशत तक कम हो गई है, जिससे कई रेस्टोरेंट के पास सिर्फ एक-दो दिन का ही स्टॉक बचा है। अगर स्थिति इसी तरह बनी रही तो मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भोजन व्यवस्था में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।महाकाल मंदिर में रोजाना करीब एक लाख श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। इनमें से बड़ी संख्या में मंदिर के आसपास के रेस्टोरेंट और भोजनालयों में भोजन करते हैं। ऐसे में गैस सिलेंडर की कमी से संचालकों के सामने संचालन की बड़ी समस्या खड़ी हो गई है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment