भोपाल।भोपाल नगर निगम की कम्प्यूटर शाखा पर शुक्रवार को लोकायुक्त की टीम ने छापा मारा। कार्रवाई फतेहगढ़ स्थित कार्यालय और लिंक रोड नंबर-2 पर बने मुख्य कार्यालय में एक साथ की गई। लोकायुक्त एसपी दुर्गेश राठौर और डीएसपी अजय मिश्रा टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे।लोकायुक्त की दो अलग-अलग टीमें दोनों कार्यालयों में जांच कर रही हैं। कम्प्यूटर शाखा में नगर निगम से जुड़े महत्वपूर्ण ऑनलाइन रिकॉर्ड और लेखा-जोखा रखा जाता है, इसलिए दस्तावेजों की बारीकी से जांच की जा रही है।संबल योजना के दस्तावेज खंगाले-टीम ने संबल योजना से जुड़े रिकॉर्ड और ऑनलाइन एंट्री की जांच शुरू की है। इसके साथ ही अन्य डिजिटल रिकॉर्ड में संभावित गड़बड़ियों की भी पड़ताल की जा रही है।
भोपाल निगम की कम्प्यूटर शाखा में छापा:संबल योजना – रिकॉर्ड की जांच, लोकायुक्त टीम कर रही पूछताछ