ब्लाक कालोनी में महिला मंडल ने मनाया फाग महोत्सव

सारंगपुर। सारंगपुर में होली के उल्लास के बीच ब्लाक कालोनी महिला मंडल ने फाग महोत्सव का आयोजन किया। आयोजित इस कार्यक्रम में बडी संख्या में कालोनी की महिलाओं ने शिरकत की और पारंपरिक तरीके से होली का पर्व मनाया। महिला मंडल की सदस्यों ने अबीर, गुलाल और पुष्प अर्पित कर फाग उत्सव का शुभारंभ किया। इसके बाद महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी। महोत्सव के दौरान ढोलक की थाप पर पारंपरिक फाग गीत और भजनों की प्रस्तुति दी गई। ‘फूलों में छुप गया नंदलाला, गोपाला, राधा ने पकडा रंग डाला” जैसे भक्तिपूर्ण गीतों ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया। इन गीतों पर महिलाएं जमकर थिरकीं। महिला मंडल की उमा देवी, ममता बाई, दुर्गा बाई, अनिता नारोलिया, रविना हाड़ा, संगीता राठौर, कैशर बाई, लाडकुंवर, माला हाड़ा, विक्कु हाड़ा तथा मिलन हाड़ा और उनकी टीम के नेतृत्व में यह सफल आयोजन संपन्ना हुआ। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए माला हाड़ा ने बताया कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य आपसी सौहार्द बढाना और अपनी सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखना है। कार्यक्रम का समापन प्रसाद वितरण और शुभकामनाओं के साथ हुआ।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment