कानड़। आगामी त्योहारों को लेकर सोमवार को पुलिस थाना परिसर में शांति समिति के बैठक आयोजित की गई जिसमें आगामी पर्व होली ,रंग पंचमी ईद व रामनवमी और अनेक पर्व को लेकर अधिकारियों जनप्रतिनिधियों ने चर्चा की वही बैठक में अहम निर्णय लिया गया कि 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं चल रही है गृह मंत्रालय के निर्देश अनुसार डीजे प्रतिबंध किया गया है डीजे की अनुमति होगी तभी डीजे बजा सकेंगे।बैठक के दौरान नायब तहसीलदार विजय कुमार सेनानी थाना प्रभारी राजकुमार दांगी नगर परिषद सीएमओ, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि ,शहर कजी सरफराज अली , नासिर अली बने सिंहचौहान देवकरण बीजापारी मुकेश केलकर शंकर कुमावत हेमराज गोस्वामी कालूराम कमल सोंधिया शेर मोहम्मद मंसूर विद्युत विभाग से दिनेश कुमार दोनों समुदाय लोग बैठक में उपस्थित हुए।
बैठक में अहम निर्णय डीजे प्रतिबंध थानाप्रभारी राजकुमार- दांगी