बे मौसम बरसात से सड़कों पर आ गया कीचड़ रहवासीगण परेशान

खाचरौद। नगर में बेमौसम बरसात होने से दैनिक जीवन अस्त पस्त हो गया। शादीयो के सीजन और अचानक बरसात होने पर ठण्ड ने पुरे शहर को आगोश मे ले लिया। पुरा नगर तरबतर हो गया बेमौसम बरसात से किसान के चेहरे पर चिंता की लकीर आ गई।खड़ी फसलो को नुक्सान हो रहा हे। ठण्डीशीतलहर से फसले चैपट होगई। गणेश देवली पर चंद मिनट में नाली का गंदा पानी से सड़के पट गई। नगरपालिका की पोले पुन: खुल गई। नालीयो की सफाई नही होने से ये हालात हो गये। सड़क पर गंदा कीचड़ हो गया। गणेशदेवली के आसपास सभी धर्मशाला में शादीयॉ होने से रिश्तेदारो को गंदे कीचड से होकर गुजरना पड़ रहा है। सभीजन परेशान हो रहे है। नगरीय प्रशासन ध्यान नही दे रहा है रहवासीयो मे आक्रोश बढ़ रहा है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment