उज्जैन।गैस किल्लत के चलते एजेंसी संचालकों की मनमानी भी सामने आने लगी है। कुछ लोगों को बुकिंग कराने के एक सप्ताह बाद तक सिलेंडर की डिलेवरी नहीं हो सकी। पूछताछ करने पर एजेंसी से भी स्पष्ट जवाब नहीं दिया जा रहा है। इसलिए टेलीफोन का रिसीवर ही अलग रख दिया। मामले को लेकर नई सड़क स्थित गैस एजेंसी पर बहसबाजी की स्थिति बनने लगी है। यहां तक कि लोगों को पुलिस कार्रवाई की धमकी दे रहे हैं।28 चौड़ी गली निवासी ने बताया कि मैंने 11 मार्च को सिलेंडर की बुकिंग कराई, लेकिन 17 मार्च तक सिलेंडर नहीं मिला। गैस एजेंसी पर पहुंचा तो मौजूद कर्मचारी व संचालक जवाब भी देने को तैयार नहीं है। जबकि इससे पहले मैंने दो माह पहले सिलेंडर लिया था। काफी बहस करने पर एजेंसी संचालक ने 3-4 दिन बाद सिलेंडर मिलने की बात कही। सवाल जवाब करने पर एजेंसी संचालक द्वारा पुलिस कार्रवाई की धमकी दी जा रही है। शहर की अन्य गैस एजेंसियों पर भी सुबह से शाम तक लोगों की भीड़ लग रही है।
बुकिंग के सात दिन बाद भी गैस सिलेंडर डिलेवरी नहीं, एजेंसी पहुंचे तो धमकाया