बंगाल में TMC-BJP वर्कर्स में झड़प, 20 घायल:5 राज्यों से ₹400 करोड़ की जब्ती

नई दिल्ली।पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बासंती (एससी) विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा और टीएमसी समर्थकों के बीच झड़प हो गई। इसमें 20 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए। 8 लोग हिरासत में लिए गए हैं। यहां 29 अप्रैल को दूसरे फेज में मतदान होना है।उधर, चुनाव आयोग ने बताया कि 4 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में 15 मार्च को चुनाव घोषणा के बाद से अब तक ₹400 करोड़ से अधिक के अवैध प्रलोभन जब्त किए गए हैं। इसमें ₹17.44 करोड़ कैश, ₹167.38 करोड़ के ड्रग्स शामिल हैं। वहीं असम CM हिमंता ने कहा- कांग्रेस भारत में सरकार नहीं बना सकती। वह पाकिस्तान या बांग्लादेश में ही सरकार बना सकती है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment