बंगाल में BJP की लिस्ट, 144 उम्मीदवारों के नाम:सुवेंदु अधिकारी को भबानीपुर से टिकट; केरल में भी सूची जारी

नई दिल्ली/तिरुवनंतपुरम।भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बंगाल विधानसभा चुनाव से उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली लिस्ट में 144 उम्मीदवारों के नाम हैं। पार्टी ने सुवेंदु अधिकारी को नंदीग्राम और भबानीपुर से टिकट दिया है।पार्टी ने केरल में भी उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करते हुए 140 में से 47 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं। पार्टी ने राज्य के भाजपा अध्यक्ष राजीव चंद्रशेखर को नेमोम सीट से मैदान में उतारा है। चंद्रशेखर 2024 लोकसभा चुनाव में केरल की तिरुवनंतपुरम सीट से कांग्रेस सांसद शशि थरूर से हार गए थे।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment