उज्जैन।उज्जैन पुलिस ने फोटोग्राफी के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से ₹10.25 लाख मूल्य के कैमरे और अन्य सामान बरामद किया गया है।माधवनगर थाना पुलिस के अनुसार, आरोपी शादी-ब्याह की फोटोग्राफी के बहाने लोगों से महंगे कैमरे लेता था और उन्हें वापस नहीं करता था। वह इन कैमरों को अन्य लोगों को देकर ठगी करता था।कुछ दिनों पहले, भैंसौदा निवासी कृपाल सोलंकी ने माधवनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि आरोपी रजत बड़वाया ने 1 मार्च को उनसे फोटोग्राफी के काम के लिए तीन कैमरे लिए थे और दो दिन में लौटाने का वादा किया था, लेकिन बाद में टालमटोल करता रहा।
फोटोग्राफी के नाम पर ठगी, आरोपी गिरफ्तार: पुलिस की कार्रवाईमें ₹10.25 लाख मूल्य के कैमरे बरामद,