फर्जी एफडी से जमानत दिलाने के मामले में कोर्ट के आदेश पर जमानतदार और 1 आरोपी पर एफआईआर दर्ज

इंदौर।इंदौर जिला न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने फर्जी जमानत लेने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं। आरोप है कि एनडीपीएस के एक प्रकरण में फर्जी एफडी (फिक्स्ड डिपॉजिट) के दस्तावेज प्रस्तुत कर जमानत दिलाई गई थी।मामले में एमजी रोड पुलिस स्टेशन ने जाकिर पुत्र माजिद हुसैन निवासी सदर बाजार, मोहसीन पुत्र एजाज निवासी जावरा और शाहनवाज पुत्र एजाज खान के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। कार्रवाई जिला न्यायालय के आदेश के बाद की गई है।जमानत मिलने के कुछ दिन बाद एफडी तोड़ ली-कोर्ट में हुई जांच में सामने आया कि जाकिर ने मोहसीन की जमानत के लिए एक लाख रुपए की एफडी का दस्तावेज प्रस्तुत किया था, जिसके आधार पर अदालत ने जमानत मंजूर कर दी थी। एफडी में राशि सात वर्ष तक जमा रहने की शर्त थी, लेकिन जमानत मिलने के कुछ ही दिनों बाद जाकिर ने एफडी की राशि निकाल ली।कोर्ट ने जमानत कर दी निरस्त-इस मामले में वकील की ओर से आपत्ति दर्ज कराए जाने के बाद अदालत को इसकी जानकारी दी गई। जांच के बाद अदालत ने मोहसीन की जमानत निरस्त कर दी और जाकिर तथा शाहनवाज के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए।जांच के दौरान इसी तरह का एक और मामला सामने आया, जिसमें जाकिर ने फर्जी तरीके से जमानत के लिए एफडी पेश की और बाद में उससे जुड़ी राशि खातों से निकाल ली थी। पुलिस अब इस फर्जीवाड़े में शामिल जाकिर और उसके दो साथियों की तलाश कर रही है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment