फरीदाबाद।हरियाणा के फरीदाबाद में एक 28 वर्षीय महिला के साथ चलती वैन में गैंगरेप का मामला सामने आया है। दो युवक महिला को करीब 3 घंटे तक शहर की सड़कों पर लेकर घुमाते रहे। इसके बाद उसे गाड़ी से सड़क पर फेंक दिया और भाग गए। महिला के चेहरे और सिर पर चोटें आई हैं। महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज के दौरान उसके चेहरे पर 12 टांके आए हैं।
थाना कोतवाली पुलिस ने बहन की शिकायत पर केस दर्ज कर दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। पीड़ित शादीशुदा है, उसके तीन बच्चे भी हैं। विवाद के चलते वह अपने पति से अलग रहती है। पीड़ित की बहन का कहना है कि युवकों ने लिफ्ट देने के बहाने महिला को गाड़ी में बैठाया था। फिर उसके साथ गाड़ी में रेप किया।
