प्रीमियम पेट्रोल 2.35 प्रति लीटर तक महंगा

ब्रह्मास्त्र नई दिल्ली

सरकारी तेल कंपनियों ने को स्पीड और पावर जैसे प्रीमियम पेट्रोल की कीमतें 2.09-2.35 प्रति लीटर तक बढ़ा दी है। भोपाल में इसकी कीमत बढ़कर करीब 117 रुपए पहुंच गई है। सामान्य पेट्रोल की कीमत में बदलाव नहीं हुआ है। इसके अलावा इंडियन आॅयल ने अपने इंडस्ट्रियल फ्यूल की कीमत में भी 25% की बढ़ोतरी की है। इसके दाम 87.67 प्रति लीटर से बढ़कर अब 109.59 प्रति लीटर हो गए हैं। औद्योगिक डीजल के खरीदारों में रेलवे, रोडवेज बसें, बड़ी फैक्ट्रियां, अस्पताल और बड़े मॉल शामिल हैं।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment