प्रशासनिक व्यवस्था सक्षम बनाने को लेकर एक कदम और निगमायुक्त ने सर्जरी का क्रम निरंतर रखा,कुछ यंत्री इधर से उधर -जोन के साथ मुख्यालय की व्यवस्थाओं को भी सुदृढ किया

उज्जैन। नगर निगम में नवागत आयुक्त के आने के बाद से ही प्रशासनिक सर्जरी की कवायद चल रही थी। इसे आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने अंजाम देना शुरू किया है। एक पखवाडे पूर्व लिपिक स्तर पर व्यवस्थाओं को सुदृढ किया गया था। इसके बाद मंगलवार की सर्जरी में यांत्रिकी शाखाओं को सुदृढता प्रदान की गई है। यंत्रियों को सिंहस्थ के कामों को तेजी से अंजाम देने की स्थिति में इधर से उधर किया गया है। जारी सूची में प्रशासनिक एवं लिपिकों को भी शामिल किया गया है। मंगलवार को जारी आदेश में 11 कर्मचारियों अधिकारियों के कार्यों में बदलाव किया गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। जोन वार टीमों को इसमें मजबूती दी गई है और वैकल्पिक स्तर भी दिया गया है। इससे कार्य व्यवस्था सुदृढ होने की बात सामने आ रही है।इनहें किया इधर से उधर-आदेश में  प्रफुल्ल कुमार गठरे, सहायक आयुक्त वर्तमान कार्य के साथ-साथ प्रभारी अधिकारी (जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन शाखा, विधि एवं निर्वाचन) डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण वाहनों की ट्रेकिंग कार्य, दीपक शर्मा, प्र. कार्यपालन यंत्री वर्तमान कार्य के साथ-साथ प्रभारी वृक्ष अधिकारी,सुनील जैन, प्र. सहायक यंत्री, वर्तमान कार्य के साथ-साथ प्रभारी निगम कंट्रोल रूम, प्रदीप कुमार सेन, सहायक सामुदायिक विकास संगठक, एन.यू. एल.एम. वर्तमान कार्य के साथ-साथ नगर निगम स्वामित्व के समस्त आश्रय स्थलों के प्रभारी अधिकारी, विवेक मंडराई, उपयंत्री, झोन क्र. 01, शिल्पज्ञ एवं उद्यान (वार्ड क्रं. 1, 2, 5, 8 व 9), सुश्री संगीता पंवार, उपयंत्री, झोन क्र. 02, शिल्पज्ञ एवं उद्यान (वार्ड क्रं. 3, 4, 6, 7 व 16) नितिन बिसेन, उपयंत्री, पी.एच.ई. इलेक्ट्रिकल वर्तमान कार्य के साथ साथ उपयंत्री, प्रकाश विभाग,सचिन जायसवाल उपयंत्री, USCL वर्तमान कार्य के साथ-साथ प्रभारी, बायोमेथेनेशन प्लांट, मक्सी रोड़ उपयंत्री, स्वच्छ भारत मिशन (NCAP सहित), पिंकेश सिन्हा, सहायक वर्ग-03, सा.प्र.वि. सम्पत्तिकर शाखा (मुख्यालय),क्रिश सोनी, सहायक वर्ग-03, सम्पत्तिकर शाखा (मुख्यालय) को सामान्य प्रशासन विभाग,संदीप म्हाले, उप स्वच्छता पर्यवेक्षक, स्थापना, को प्रभारी लिपिक स्वास्थ्य विभाग बनाया गया है।आदेश में ये भी किया-सिंहस्थ 2028 अंतर्गत स्वीकृत चौड़ीकरण कार्यों को सुचारू रूप से क्रियान्वयन किये जाने की व्यवस्था हेतु पूर्व में जारी आदेश क्रमांक प्रोजेक्ट सेल/2025/20, दिनांक 16.01.2025, आदेश क्रमांक सिंहस्थ/2025/212, दिनांक 30.05.2025 एवं आदेश क्रमांक सिंहस्थ/2025/484, दिनांक 10.10.2025 से नियुक्त किये गये अधिकारी/कर्मचारियों को रोड़ के भवन अधिकारी / निरीक्षक के दायित्वों से मुक्त किया जाता है, उक्त संबंधी कार्य संबंधित झोन के भवन अधिकारी / भवन निरीक्षक एवं संबंधित विभाग द्वारा सम्पादित किया जावेगा। पूर्व में जारी कार्यालयीन आदेश क्र./SBM/2024/1202 दिनांक 16.12.2024 द्वारा स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत गठित तकनीकी समिति आगामी आदेश पर्यन्त तत्काल प्रभाव से निरस्त की जाती है। सुनील जैन, प्र. सहायक यंत्री, नगर पालिक निगम उज्जैन को सम्पत्तिकर दायित्वों से मुक्त किया जाता है। नरेश जैन, प्र. उपयंत्री, नगर पालिक निगम उज्जैन को स्वच्छ भारत मिशन के दायित्वों से मुक्त किया जाता है।

अधिकारी/कर्मचारीगण समय-समय पर वरिष्ठ अधिकारीगण द्वारा प्रदत्त आदेश/निर्देशों का पालन सुनिश्चित करेंगे।उपरोक्त व्यवस्था अंतर्गत पदस्थ किये गये अधिकारी / कर्मचारीगण बिना रिलीव्ह की प्रतिक्षा किये नवीन पदस्थी स्थल पर उपस्थिति दर्ज कराते हुए अधीनस्थ प्रकरणों का चार्ज शीघ्र आदान-प्रदान कर सौंपे गये दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment