कुआलालंपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 फरवरी को दो दिन के मलेशिया दौरे पर जाएंगे। यह दौरा मलेशिया के प्रधानमंत्री दातो सेरी अनवर इब्राहिम के न्योते पर हो रहा है। विदेश मंत्रालय के सचिव पी. कुमरन ने बताया कि यह दौरा भारत के आसियान देशों के साथ रिश्तों को और मजबूत करने और मलेशिया के साथ सहयोग बढ़ाने के लिए अहम है। उन्होंने ये भी बताया इस यात्रा में 10 साल से मलेशिया में रह रहे भगोड़े जाकिर नाइक के मुद्दों पर भी चर्चा होगी। भारत इससे पहले भी अलग-अलग मौकों पर ये मामला उठा चुका है। प्रधानमंत्री मोदी की इस यात्रा के दौरान 8 फरवरी को भारत-मलेशिया सीईओ फोरम की 10वीं बैठक भी कुआलालंपुर में होगी।
प्रधानमंत्री मोदी 8 साल बाद मलेशिया दौरे पर जाएंगे