प्रताप फ्रेंड्स क्लब ने ईद मिलन समारोह आयोजित कर किया सम्मान

महिदपुर रोड । रमजान महिने के 30 वें रोजे के अगले दिन शनि वार को समाज जनों ने ईदगाह में सामूहिक नमा ज अता करने के बाद ईदुल उल फितर का त्यौहार उत्साह से मनाया प्रताप फ्रेंड्स क्लब द्वारा ईद मिलन समारोह आयोजित कर जामा मस्जिद के इमाम मौलाना सईद मंसूरी,छोटी मस्जिद के इमाम मौलाना सद्दाम हुसैन समाज के सदर साबिर भाई मेव, हाजी अब्दुल गफ्फार, हाजी अब्दुल रफीक खान, हाजी मोहम्मद हुसैन मेव कय्यूम भाई साबिर भाई पप्पू पठान आदि का इस्तकबाल किया गया इस दौरान प्रताप फ्रेंड्स क्लब के संयोजक प्रताप सिंह गुर व सदस्यों ने सभी से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी दोनों मस्जिदों के इमाम तथा समाज के सदर ने कहा रमजान का महिना और ईदुल फित र का त्यौहार आ पसी भाईचारे और अमन का संदेश देता है प्रताप फ्रेंड्स क्लब ने ईद मिलन समारोह आयोजित कर समाज के रोजेदारों, समाज जनों को हमेशा की तरह इस वर्ष भी सम्मानित कर पूरे समाज का मान बढ़ाया है इस दौरान दोनों मस्जिदों के इमाम तथा समाज के सदर का शाल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। थाना प्रभारी रामसिंह भाभौ र,पूर्व सरपंच अशोक पोरवाल ,समाजसेवी बालकृष्ण विश्वकर्मा , पत्रकार नरेश शर्मा उपस्थित रहे।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment