पेट्रोल डालकर फूंका हिस्ट्रीशीटर का मकान, :गैंगवार के चलते बदमाशों ने लगाई आग; दो झुलसे

उज्जैन। गैंगवार के चलते एक हिस्ट्रीशीटर का मकान फूंक दिया गया। विरोधी गैंग के सदस्यों ने घर पर पेट्रोल डाला और आग लगा दी। फिर भाग निकले।मामला ढांचा भवन इलाके में 11 अप्रैल की रात का है। वारदात का सीसीटीवी फुटेज सोमवार को सामने आया है। इसमें रौनक गुर्जर के मकान के सामने खड़े बदमाश दिख रहे हैं। उनके हाथों में चाकू और दूसरे हथियार हैं। कुछ ही दूर उनके साथी दोपहिया वाहनों पर बैठे हैं।मकान के सामने खड़े एक बदमाश ने बोतल से भरा पेट्रोल मकान पर डाला। दूसरे ने चिंगारी दिखाई। पलक झपकते ही मकान जल उठा।

चिमनगंज मंडी थाने के टीआई विवेक कनोडिया ने कहा- CCTV फुटेज देखने के बाद आरोपियों की पहचान कर रहे हैं। जल्द ही उन्हें पकड़ लिया जाएगा।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment