इंदौर।इंदौर पुलिस ने छीनाझपटी, गुमशुदगी और मोबाइल चोरी के मामलों में पीड़ितों को राहत देने के लिए सिटीजन कॉप ऐप के जरिए विशेष पहल की है। इन शिकायतों के आधार पर क्राइम ब्रांच की साइबर सेल ने कार्रवाई करते हुए 251 गुम मोबाइल उनके असली मालिकों को वापस दिलाए।एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के अनुसार, ऐप पर मिली शिकायतों पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए मोबाइल ट्रेस किए गए। ये मोबाइल महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, गुजरात समेत अन्य राज्यों में उपयोग किए जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 60 लाख रुपए है।थानों की ग्रेडिंग लिस्ट जारी-पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने थानों की कार्यप्रणाली के आधार पर ग्रेडिंग लिस्ट जारी की है। दो माह पहले जारी सूची में खजराना, कनाडिया और विजयनगर थाने शीर्ष पर रहे थे।इस बार बाणगंगा थाना बेहतर कार्रवाई के चलते पहले स्थान पर रहा है। दूसरे नंबर पर पलासिया और तीसरे पर भंवरकुआ थाना शामिल हैं। वहीं लसूड़िया और खजराना को क्रमश: चौथा और पांचवां स्थान मिला है।32 थानों की इस सूची में पड़रीनाथ थाना सबसे निचले पायदान पर रहा, जिसका प्रदर्शन सबसे कमजोर पाया गया।
पुलिस ने लौटाए 251 गुम मोबाइल:थानों की ग्रेडिंग में बाणगंगा नंबर-1; 60 लाख के फोन ट्रेस, पड़रीनाथ सबसे नीचे