उज्जैन।होली और रंगपंचमी पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए उज्जैन पुलिस ने जिलेभर में विशेष अभियान चलाया है। इस दौरान गुंडा सूचीबद्ध, निगरानी बदमाशों और आदतन अपराधियों को थानों में बुलाकर काउंसलिंग की गई और सख्त चेतावनी दी गई।
आगामी त्योहारों के मद्देनजर जिले में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एक साथ यह अभियान चलाया गया।होली पर माहौल बिगाड़ा तो कार्रवाई-सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में गुंडा सूचीबद्ध बदमाशों, निगरानी अपराधियों और पूर्व में शांति भंग के मामलों में लिप्त आरोपियों को थानों पर तलब किया गया।