नीमच,-पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे अवैध मादक पदार्थ तस्करो के विरूद्ध प्रदेश व्यापी नशाविरोधी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन में तथाअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल एवं श्रीमान एसडीओपी ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के विरुध्द कार्यवाही करते हुये सिंगोली थाना प्रभारी निरीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम सिंगोली द्वारा आरोपी जसराज जाट के कब्जे वाली पीकअप वाहन से 450.800 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा जप्त कर जसराज पिता बन्नालाल घासल जाट उम्र 37 साल निवासी शमशान घाट के पास ग्राम जीरोता तहसील अराई थाना बोराडा जिला अजमेर (राजस्थान) को गिरफ्तारकिया। नाकाबन्दी चैकिंग हेतू सिंगोली- कांस्या आम रोड तिलस्वां घाट के निचे पहला मोड पर पहुँचे जहाँ पुलिस बल द्वारा वाहन चेकिंग के समय सिंगोली तरफ से एक पीकअप वाहन नम्बर RJ 42 GA 4006 की आती दिखाई दी, जो पुलिस की नाकाबन्दी को देखकर वाहन चालक वाहन को पलटाने लगा, जिसे घेराबन्दी कर पकडा गया तथा उक्त पीकअप वाहन की तलाशी लेते कुल 28 काले रंग के प्लास्टिक के कट्टों में भरा कुल वजनी 450.800 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा मय वाहन के जप्त कर आरोपी जसराज पिता बन्नालाल घासल जाट उम्र 37 साल निवासी शमशान घाट के पास ग्राम जीरोता तहसील अराई थाना बोराडा जिला अजमेर (राजस्थान) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से जप्तशुदा अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा के स्त्रोतो के संबंध मे पुछताछ कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस ने 450 किलो अवेध मादक पदार्थ डोडाचूरा जप्त करकिया 01 आरोपी को गिरफ्तार