पुलिस थाने के सामने तेजगति से दौड़ा आटो पलटा,घर से लापता बालिका 2 दिन बाद बदनावर में मिली

उज्जैन। घर से लापता हुई 15 साल की बालिका को बड़नगर थाना पुलिस ने 2 दिनों की तलाश के बाद बदनावर से खोज निकला। परिजनों ने अज्ञात व्यक्ति पर बहला-फुसलाकर ले जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। बालिका की तलाश के लिये थाना प्रभारी अशोक कुमार पाटीदार ने एसआई चांदनी पाटीदार, प्रधान आरक्षक हेमराज खरे और आरक्षक मनोज बैरागी की टीम का गठन किया था।टीम ने सीसीटीवी कैमरों और तकनीकी साक्ष्य से बालिका को दस्तयाब किया और बड़नगर लेकर आये। जहां सामने आया कि परिवार से नाराज होकर उसने घर छोड़ दिया था। वह माता-पिता के साथ रहना नहीं चाहती है। पुलिस ने उसे समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मानी। थाना प्रभारी के अनुसार बालिका को शासकीय बालिका गृह उज्जैन भेजा गया है। जहां काउसिलिंग कराई जायेगी।
खाचरौद पुलिस थाने के सामने स्टेशन जाने वाले मार्ग पर सोमवार रात तेजगति से दौड़ता आटो पलटी खा गया। जिसमें सवार बबलू पिता दयाराम पडिहार 40 साल निवासी छोटी शीतला माता मंदिर के पास खाचरौद घायल हो गया। उसकी पत्नी लक्ष्मीबाई को भी मामूली चोंट आई। घटना की खबर लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची गई थी। चालक भाग निकला था। पुलिस ने आटो को जप्त कर घायल बबलू की पत्नी की शिकायत पर आटो चालक के खिलाफ तेजगति और लापरवाही पूर्वक चलाने का मामला दर्ज किया है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment