पाठशाला के बच्चों ने की धार्मिक यात्रा

बडनगर। राजेंद्र जयंत पाठशाला के बच्चों शिक्षकों एवं समिति के सदस्यों द्वारा प्रसिद्ध जैन तीर्थ अभ्युदयपुरम एवं हासमपुरा की यात्रा की। इस यात्रा के दौरान बच्चों द्वारा प्रभु पूजा, आरती, अष्टप्रकारी पूजन की गई साथ ही पाठशाला के बच्चों द्वारा ही प्रभु आरती एवं अन्य बोलियां बढ़-चढ़ कर लेकर अपर्नी प्रभु भक्ति एवं समर्पण का परिचय दिया। इस यात्रा के दौरान बच्चों के गेम्स एवं धार्मिक प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। जिसमें सभी बच्चों ने भाग लिया तथा विजेता बच्चों को समिति ने पुरस्कृत किया गया। सभी बच्चों ने धार्मिक यात्रा में अपने अनुभव साझा करते हुए पाठशाला में संस्कारों का ग्रहण किस प्रकार हो एक दूसरे को बताए साथ ही यह शपथ ग्रहण की गई की पाठशाला में एकाग्रता से पढ़ाई करने का संकल्प लिया। पाठशाला समिति के सदस्य संजय औरा ने बताया कि प्रतिवर्ष बच्चों को इस तरह की धार्मिक यात्राएं कराई जाती है ताकि वह आध्यात्मिक की ओर जुड़कर अपने जीवन लक्ष्य को प्राप्त कर सके। राजकुमार नाहर ने बताया कि साठ बच्चों एवं शिक्षकों एवं समिति सदस्यों द्वारा यह यात्रा पूर्ण की गई तथा पूर्ण रूप से अनुशासित रहते हुए सभी बच्चों ने संकल्प लिया कि जीवन में अधिक से अधिक तीर्थ की यात्रा कर पुण्य का लाभ लेंगे।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment