पाटपाला में दुर्घटना, पत्नी की मौत पति घायल,सगाई तुड़वाने की शंका में ग्रामीण के साथ मारपीट

उज्जैन। माकडोन के ग्राम लसुडिया अमरा में रहने वाले गंगाराम पिता अमरा गुजराती 40 साल के साथ रविवार रात गांव के रहने वाले राधेश्याम और तूफान ने जंगल में ले जाकर मारपीट की गई। दोनों जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। घायल गंगाराम ग्रामीणों की मदद से थाने पहुंचा और दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। गंगाराम ने बताया कि राधेश्याम घर आया था और बाइक पर बैठकर साथ ले गया। वह गांव का रहने वाला है, इसलिये साथ चला गया था, लेकिन जंगल के रास्ते में उसने तूफान के साथ मिलकर मारपीट की और आरोप लगाया कि उसने राधेश्याम की सगाई तुड़वाई है। पुलिस के अनुसार मारपीट करने वालों की तलाश जारी है।
मक्सीरोड पाटपाला में रविवार देर शाम दो पहिया वाहन पर सवार रतनलाल कुसमारिया 60 साल और पत्नी चंदाबाई 55 साल निवासी सिद्धपुर निपानिया तराना को डंपर क्रमांक एमपी 13 जी ए 4143 ने टक्कर मार दी। दुर्घटना के मौके पर चंदाबाई की मौत हो गई। पति रतनलाल गंभीर घायल हुआ। मामले की जानकारी लगते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची। चालक डंपर लेकर भाग निकला था। नम्बर सामने आने पर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया और मृतक चंदाबाई के मामले में मर्ग कायम कर सोमवार सुबह पोस्टमार्टम कराया गया। घायल रतनलाल का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। परिजनों ने बताया कि दोनों पति-पत्नी ग्राम नरवर में रहने वाले भतीजे जीवन द्वारा फांसी लगाकर की गई आत्महत्या की खबर मिलने पर गमी में शामिल होने जा रहे थे।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment