इस्लामाबाद।पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान की राजधानी काबूल समेत कई इलाकों में हवाई हमले किए। , हमले में 4 लोगों की मौत हो गई और 15 घायल हुए हैं। इसमें महिलाएं और बच्चे शामिल है। हमले में कई घर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं।वहीं, तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद के मुताबिक, यह हमला प्राइवेट एयरलाइन ‘काम एयर’ के फ्यूल डिपो पर किया गया, जो सिविलियन विमानों और UN के विमानों को भी फ्यूल सप्लाई करता है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस हमले का जवाब दिया जाएगा।पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई पाकिस्तानी तालिबान (TTP) के ठिकानों पर की गई है। पाकिस्तान का कहना है कि हाल के महीनों में देश में बढ़ते आतंकी हमलों के बाद यह ऑपरेशन शुरू किया गया।
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में हवाई हमले किए:महिलाओं-बच्चों समेत 4 लोगों की मौत, 15 घायल;