पांच साल से रखरखाव पर कर कई लाख का खर्च सामने आया ,चौकीदारों ने रखवाली की ! 12 करोड़ का गेहूं सडा…

उज्जैन। वर्ष 2020-21 के दौरान समर्थन मुल्य पर खरीदा गया  करीब 12 करोड का गेंहु पिपल्या मोलू में पडा-पडा ही सड गया है। गेंहु से सडांध आने लगी है और हवा-पानी से पर्याप्त बचाव न हो पाने के कारण यह स्थिति बनी है। करीब 67 हजार कुंटल गेहूं को बेचने के लिए दो बार टेंडर किए गए लेकिन खरीददार के अभाव में गेहुं पडा रहा। इसकी निगरानी पर ही पिछले 5 सालों में 25 लाख से ज्यादा के व्यय की बात सामने आ रही है।वर्ष 2020-21 में समर्थन मुल्य पर गेहुं की खरीदी की गई थी। उसी के तहत ग्राम पिपलिया मोलू में खरीदी कर गेहुं रखा गया था। यह गांव उन्हेंल-नागदा के बीच में आता है। करीब पौने 13 करोड की लागत का करीब 67 हजार क्विंटल गेहुं खरीद कर यहां रखा गया था। सूत्रों के अनुसार खरीदी के उपरांत वेयर हाउस में जगह नहीं होने के कारण गेहूं को ओपन केप में रखा था। इसके बाद खरीदी खत्म हो गई। मगर ओपन केप में रखे इस गेहूं का परिवहन कराने के लिए वेयर हाउस कॉर्पोरेशन के तात्कालीन अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। स्टेट सिविल सप्लाई के अफसरों ने भी इसे सिरे से नजरअंदाज किया। इस तरह 5 साल से अधिक समय से ऐसे ही पडा रहा। ग्रामीणों की माने तो कई बार खराब मौसम में भी फटी बरसाती में गेहुं रहा और बारिश होने पर भीगा और धीरे-धीरे सड़ता रहा।

रखरखाब पर लाखों खर्च, दो बार बेचने का प्रयास-सूत्रों के अनुसार इस गेंहु के रखरखाव के लिए मात्र बरसाती एक सहारा थी और चौकीदार ही थे। दो चौकीदारों के भरोसे यह व्यवस्था चल रही थी। पिछले 5 सालों में बरसाती और चौकीदारों के नाम पर बराबर खर्च किया जाता रहा है। यह करीब लाखों में बताया जा रहा है। इस गेंहु को बेचने के लिए दो बार टेंडर किए जाने की जानकारी भी सामने आ रही है लेकिन खरीददार का अभाव दोनों बार रहा है। नागरिक आपूर्ति निगम सैम्पल परीक्षण कर इसे खपाने में लगा है। खपाने के लिए कैटल फीड, पोल्ट्री या खाद आदि के लिए कैटेगरी बनाने की तैयारी कर रहा है।

ऐसे सडा गेहुं-खरीदी के बाद गेहुं को पिपल्या मोलू में ही पडा रहने दिया गया। अधिकारी चाहते तो समयानुकुल इसका उठाव करवाकर इसे बचा सकते थे लेकिन ऐसा नहीं किया गया। इसके लिए नागरिक आपूर्ति निगम को पत्र भी दिए गए लेकिन ऐसा नहीं किया गया  और करोडों का गेहुं दाव पर लगा दिया गया।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment