पत्नी कीसंदिग्धमौत का खुलासा…पति था हत्यारा:आत्महत्या दिखाने की कोशिश ;PM रिपोर्टमें पुष्टि

उज्जैन।उज्जैन में 15 मार्च को न्यू अशोक नगर निवासी 31 वर्षीय निर्मला वर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हत्या का खुलासा हुआ। 23 दिन बाद आई रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या की पुष्टि होने पर पुलिस ने पति मायापुरी को गिरफ्तार किया है।

बाथरूम में फंदे पर लटका मिला था शव-महिला का शव घर के बाथरूम में दुपट्टे के फंदे से लटका मिला था। पति ने पुलिस को बताया था कि पत्नी ने नाराज होकर आत्महत्या की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया और बाद में अंतिम संस्कार कर दिया गया।pm रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि मौत फांसी से नहीं, बल्कि गला दबाने से हुई। रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने मामले को हत्या में दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई।फंदे पर लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश-पुलिस  के अनुसार आरोपी ने हत्या के बाद शव को फंदे पर लटकाकर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया। इस आधार पर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।जांच में सामने आया कि दोनों ने प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद अंतरजातीय विवाह योजना की राशि को लेकर विवाद होता था। मारपीट और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत पहले भी दर्ज थी।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया। कोर्ट के आदेश पर आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment