पंपकर्मी की मौत का आरोपी हीरानगर का निकला:सीसीटीवी से हुई पहचान

इंदौर।इंदौर के कजलाना में पेट्रोल पंप कर्मचारी की जान लेने वाले आरोपी की पहचान हो गई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी हीरानगर इलाके का रहने वाला है। कई किलोमीटर के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस टीम उसकी तलाश में हीरानगर तक पहुंची। पुलिस ने आरोपी के पिता को गुरुवार हिरासत में लिया है, जबकि आरोपी कार लेकर फरार है।11 मार्च को हुई थी घटना-सांवेर पुलिस के मुताबिक घटना 11 मार्च 2026 की शाम करीब 4 बजे ग्राम कजलाना स्थित शिवलाल पटेल एंड सन्स पेट्रोल पंप, चारपाई ढाबा के पास की है। यहां एक ग्रे रंग की कार का चालक डीजल भरवाने के बाद बिना पैसे दिए वहां से भाग गया था।

कार रोकने पर कर्मचारी को घसीटा-पेट्रोल पंप पर काम करने वाले रोहित (22) पुत्र शंकरलाल परमार निवासी मालीखेड़ी ने कार को रोकने की कोशिश की। इसी दौरान उसका हाथ कार के कांच में फंस गया। आरोप है कि चालक ने कार तेज गति से आगे बढ़ा दी, जिससे रोहित कुछ दूरी तक कार के साथ घसीटता चला गया। बाद में उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया है।सीसीटीवी से आरोपी की पहचान-पुलिस ने कई जगहों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच में सामने आया कि कार एमआर-10 होते हुए हीरानगर की तरफ गई थी। जानकारी निकालने पर कार आर्यन पुत्र पुणेंद्र तंवर निवासी गौरीनगर के नाम पर मिली। बताया गया है कि आरोपी ने कुछ दिन पहले ही कार खरीदी थी।पिता हिरासत में, आरोपी फरार-पुलिस के अनुसार आरोपी अपने दोस्तों के साथ निकला था और घटना के बाद फरार हो गया। गुरुवार सुबह उसे मीडिया के माध्यम से पता चला कि पुलिस उसकी तलाश कर रही है, जिसके बाद वह कार लेकर घर से भाग गया। फिलहाल पुलिस ने उसके पिता को हिरासत में लिया है और आरोपी की तलाश जारी है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment