निजातपुरा क्षेत्र में डैमेज हुई पाइपलाइन अभी तक नहीं सुधरी, क्षेत्र वासियों की मुसीबत बड़ी दूसरे दिन भी कई घरों में पहुंच गंदा पानी 

उज्जैन। निजातपुरा क्षेत्र में चौड़ीकरण के लिए की जा रही खुदाई के दौरान यहां की पेयजल पाइपलाइन कई जगह से लीकेज हो गई थी। जिसे सुधारने का कार्य किया जा रहा है । लेकिन अभी भी लीकेज पूरी तरह से नहीं सुधर पाए है । इस कारण बुधवार को भी सप्लाई के दौरान कई घरों में गंदा व मटमैला पानी पहुंचा। इधर पीएचई के अधिकारियों का कहना है की खुदाई के दौरान तीन-चार जगह से पेयजल पाइप लाइन लीकेज हुई है जिसे सुधारने का कार्य जारी है कुछ लीकेज को सुधार दिया गया है लेकिन अभी भी कुछ जगह के लीकेज सुधारना बाकी है जिन्हें एक-दो दिन में सुधार कर पूरी लाइन को दुरुस्त कर दिया जाएगा। इधर जब से निजात पूरा क्षेत्र में चौड़ीकरण का कार्य शुरू हुआ है तब से यहां के क्षेत्रवासी परेशान है सड़कें व नालियां खुद होने की वजह से लोग घर से भी नहीं निकल पा रहे हैं वहीं यहां के लोगों का कहना है कि ठेकेदार द्वारा लापरवाही बरती जा रही है जगह-जगह खोदकर मिट्टी के ढेर लगा दिए हैं तथा लोगों के आने-जाने के रास्ते बंद कर दिए हैं। इस कारण लोगों की परेशानी और बढ़ गई है सुबह बच्चों को स्कूल लाने ले जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सभी मार्ग खुदे पड़े हैं तथा जगह-जगह मिट्टी के ढेर लगे हुए हैं। नालियों का गंदा पानी सड़क पर फैल गया है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment