उज्जैन।नगरकोट मोहल्ले में शनिवार सुबह कचरा संग्रहण करने पहुंचे नगर निगम कर्मचारियों से एक व्यक्ति ने विवाद कर मारपीट कर दी। घटना के दौरान आरोपी ने तलवार और लाठी निकालकर हंगामा किया। मारपीट के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।नगर निगम की कचरा गाड़ी रोज की तरह सुबह करीब 7:30 बजे नगरकोट मोहल्ले में पहुंची थी। गाड़ी के ड्राइवर का नाम कलीम और कचरा संग्रहण कर्मचारी का नाम जावेद बताया गया है। इसी दौरान सूखा और गीला कचरा अलग-अलग देने को लेकर विवाद शुरू हो गया।बहस बढ़ने पर कर्मचारियों से की मारपीट-कर्मचारियों के अनुसार मोहल्ले के एक व्यक्ति ने पहले बहस की और फिर मामला बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक पहुंच गया। मौके पर मौजूद दरोगा ने समझाइश देने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने तलवार और लाठी निकालकर माहौल और बिगाड़ दिया।हंगामे की सूचना मिलते ही नगर निगम के कर्मचारी, अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंच गई। इस बीच मारपीट करने वाला आरोपी मौके से फरार हो गया।
निगम कर्मचारियों से मारपीट…तलवार दिखाकर हंगामा: कचरा अलग न देने पर हुआ विवाद, एक महिला हिरासत में