नगर के वयोवृद्ध पत्रकार अमृतलाल जैन का सारस्वत अभिनंदन

बड़नगर। नगर के वरिष्ठ एवं वयोवृद्ध पत्रकार अमृतलाल जैन 86 वर्ष का एक समारोह में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं एवं गणमान्य नागरिकों ने सारस्वत अभिनंदन किया और जैन के चार दशक से ज्यादा अवधि में पत्रकारिता के क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्य और क्षेत्र के विकास में सकारात्मक भूमिका की सराहना की। उल्लेखनीय है कि अमृतलाल जैन ने नगर में 40 वर्ष पहले एक साप्ताहिक समाचार पत्र के प्रकाशन को प्रारंभ किया जो लगातार चार दशकों से अपने अलग अंदाज एवं विचारों से तथा समस्या को उजागर कर क्षेत्र के विकास के योगदान का सहभागी बना हुआ है ।यही नहीं शजैन 1987 में जब प्रेस क्लब के अध्यक्ष थे तब आपके अध्यक्षीय कार्यकाल में नगर की पहली वैधानिक पत्रकार कॉलोनी का शुभारंभ तत्कालीन गृहमंत्री कैप्टन जयपाल सिंह एवं पूर्व शिक्षा मंत्री कन्हैयालाल मेहता की उपस्थिति में किया गया था। जैन के 40 बरस से ज्यादा समाचार पत्र की दुनिया से जुड़ने पर समारोह में उपस्थित स्वामी मुस्कुराके शैलेंद्र व्यास ने अमृतलाल जैन द्वारा अपने पत्रकारिता जगत में अमृत बरसाने का जिक्र कर उनके बेबाक लेखन की सराहना की । समारोह का संचालन सलोनी ने किया तथा आभार अजय जैन ने माना।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment