नए नगर परिषद भवन का भव्य शुभारंभ, तैयारियां जोरों पर

सुसनेर। नगर में आगामी 11 अप्रैल को नगर परिषद के नवनिर्मित भवन का भव्य लोकार्पण किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मुख्यअतिथि के रूप में शामिल होंगे।
कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान, सांसद रोडमल नागर एवं जिला अध्यक्ष ओम मालवीय की भी उपस्थिति प्रस्तावित है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंत्री कैलाश विजयवर्गीय दोपहर 3 बजे नगर परिषद परिसर पहुंचकर विधिवत फीता काटकर भवन का शुभारंभ करेंगे। इसके पश्चात पंडित दीनदयाल चौक पर एक आमसभा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें जनप्रतिनिधि एवं नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रविवार को नगर परिषद कार्यालय में अध्यक्ष प्रदीप सोनी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में लोकार्पण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई तथा विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। बैठक के दौरान उपाध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जैन खुपवाला, पार्षद इब्बादुल्ला खान, राकेश कानुड़िया, पार्षद प्रतिनिधि युगल परमार, जितेंद्र सावला, दिलीप जैन, राहुल सिसोदिया, अर्जुन जादमे, पवन शर्मा, मोहसिन खान, टोनी शेख, सांसद प्रतिनिधि मुकेश हरदेनिया एवं विधायक प्रतिनिधि राणा चिंतरंजन सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। नगर परिषद द्वारा कार्यक्रम को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। जिससे लोकार्पण समारोह को सफल और सुव्यवस्थित बनाया जा सके।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment