नई गाइडलाइन पर 500 आपत्तियां:2606 लोकेशन पर 200% तक बढ़ोतरी पर सवाल; आमजन ने जताई आपत्ति

इंदौर।इंदौर में प्रस्तावित नई कलेक्टर गाइडलाइन को लेकर आमजन, वकीलों और रियल एस्टेट से जुड़े लोगों ने व्यापक आपत्तियां दर्ज कराई हैं। शनिवार को आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि तक करीब 500 आपत्तियां प्राप्त हो चुकी थीं।इनमें ग्रामीण क्षेत्रों में प्रस्तावित सड़क मार्गों के आसपास गाइडलाइन दरों में की गई बढ़ोतरी का विरोध प्रमुख रहा, जबकि शहरी क्षेत्र में पुरानी मल्टी (अपार्टमेंट) की दरें कम करने की मांग भी उठाई गई। आपत्तिकर्ताओं का कहना है कि समय के साथ अपार्टमेंट की स्थिति और सुविधाएं कम होती जाती हैं, इसलिए उनकी दरों में कटौती होनी चाहिए।2606 लोकेशन पर 10 से 200 प्रतिशत तक बढ़ोतरी का प्रस्ताव-जिला मूल्यांकन समिति की बैठक में जिले की 2606 लोकेशन पर गाइडलाइन दरों में 10 से 200 प्रतिशत तक वृद्धि के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई थी। इसके बाद से ही पंजीयन विशेषज्ञ, रियल एस्टेट कारोबारी और आम नागरिक अपनी-अपनी आपत्तियां दर्ज करा रहे थे।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment