देवास की धानी-घाटी के ढेरे में दबिश:20 टू-व्हीलर जब्त, दो हिरासत में; नंबर प्लेट टूटे – अधूरे मिले

इंदौर।इंदौर पुलिस की टीम ने बीती रात देवास जिले की धानी घाटी स्थित एक ढेरे पर दबिश दी। यहां सर्चिंग के दौरान संदिग्ध हालत में 20 दोपहिया वाहन जब्त किए गए। साथ ही दो लोगों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है।डीसीपी राजेश व्यास के अनुसार, शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में वाहन चोरी की घटनाओं के बाद यह कार्रवाई की गई। एसीपी हीरा नगर रुबिना मिजवानी के नेतृत्व में तीन थानों का बल धानी घाटी पहुंचा। कार्रवाई के दौरान जब्त किए गए कई वाहनों के नंबर प्लेट टूटे या अधूरे पाए गए।गाड़ियों की होगी जांच, दोनों से पूछताछ जारी-डीसीपी राजेश व्यास ने बताया कि जब्त गाड़ियों की विस्तृत जांच की जाएगी। इनके रजिस्ट्रेशन, इंजन नंबर और चेसिस नंबर का सत्यापन कर पुराने चोरी के रिकॉर्ड से मिलान किया जाएगा।हिरासत में लिए गए दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है, ताकि पूरे नेटवर्क की जानकारी मिल सके। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पूरी सावधानी बरती और स्थानीय पुलिस की भी मदद ली गई।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment