दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार: जान से मारने कीदी थी धमकी,न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा

उज्जैन। इंगोरिया थाना क्षेत्र में दुष्कर्म के एक आरोपी को पुलिस ने 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।यह मामला 9 अप्रैल 2026 का है, जब पीड़िता ने इंगोरिया थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि आरोपी उसे बहला-फुसलाकर अपने खेत में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने घटना की जानकारी किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तत्काल भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं, पॉक्सो एक्ट और एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपी पंकज, जो सुवासा का निवासी है, को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस अब मामले की आगे की जांच कर रही है।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment