दुबई एयरपोर्ट के पास ईरानी ड्रोन हमले से भीषण आग, सभी उड़ानें रद्द

ब्रह्मास्त्र दुबई

दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास सोमवार को एक ईरानी ड्रोन द्वारा ईंधन टैंक को निशाना बनाए जाने के बाद भीषण आग भड़क उठी। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और धुएं के गुबार दूर तक देखे गए। आपातकालीन टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और अधिकारियों के अनुसार स्थिति अब पूरी तरह नियंत्रण में है।

दुबई मीडिया आॅफिस ने बताया कि ड्रोन घटना ने एयरपोर्ट के आसपास मौजूद एक फ्यूल टैंक को प्रभावित किया, जिसके बाद सिविल डिफेंस टीमों ने तुरंत आग बुझाने का अभियान शुरू किया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

एयरपोर्ट पर उड़ानें सस्पेंड
इसी बीच, दुबई सिविल एवेएशन अथोर्टी ने यात्री और स्टाफ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उड़ानों को अस्थायी रूप से निलंबित करने की घोषणा की है। यह कदम एहतियातन उठाया गया है ताकि किसी भी संभावित जोखिम से बचा जा सके। अधिकारियों ने बताया कि सभी सुरक्षा प्रोटोकॉल सक्रिय कर दिए गए थे और आग पर काबू पाते ही स्थिति सामान्य करने के प्रयास जारी हैं। हाल के दिनों में एयरपोर्ट के आसपास ड्रोन खतरों के कई मामले सामने आने से सुरक्षा एजेंसियों की चिंता भी बढ़ी है। वहीं, मिडिल ईस्ट संघर्ष बढ़ने के बाद वअए पहले ही ईरान की ओर से बड़ी संख्या में मिसाइल और ड्रोन हमलों का सामना कर चुका है, जिनका असर इसके महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे। एयरपोर्ट, पोर्ट और तेल सुविधाओं पर पड़ा है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment