दिल्ली शराब नीति केस-हाइकोर्ट में सीबीआई की अपील पर सुनवाई

नई दिल्ली। दिल्ली हाइकोर्ट आज दिल्ली शराब नीति केस में सेंट्रल ब्यूरो आॅफ इन्वेस्टिगेशन की अपील पर सुनवाई करेगा। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 27 फरवरी को मामले में आरोपी बनाए गए दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल, पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिय समेत 23 लोगों को बरी कर दिया था। फैसला आने के 6 घंटे के बाद ही सीबीआई ने इसके खिलाफ हाइकोर्ट में अपील कर दी थी। सीबीआई ने निचली अदालत के आदेश को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट से इसे रद्द करने की मांग की है। वहीं, बरी होने के बाद कोर्ट से बाहर मीडिया से बातचीत के दौरान केजरीवाल भावुक हो गए। उन्होंने कहा- मैंने जिंदगी में सिर्फ ईमानदारी कमाई है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment