थाने के पीछे मनचले की वारदात, :आधी रात विजयनगर में व्यापारी की कार में लगाई आग, बदमाश को ढूंढ रही पुलिस

इंदौर।विजयनगर थाना क्षेत्र में एक व्यापारी की कार में अज्ञात बदमाश ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी। घटना रात करीब पौने तीन बजे की है। आसपास के लोगों ने कार में आग लगने की जानकारी दी, जिसके बाद व्यापारी ने बाहर आकर आग बुझाई। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक बाम्बे हॉस्पिटल क्षेत्र में पान कॉर्नर संचालित करने वाले कपिल चौहान ने शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि रविवार रात दुकान बंद कर घर आकर सो गए थे। इसी दौरान रात करीब 2:45 बजे आसपास के लोगों के शोर मचाने पर उनकी नींद खुली। बाहर आकर देखा तो घर के बाहर खड़ी उनकी कार के आगे के हिस्से में आग लगी हुई थी।आसपास के लोगों की मदद से आग बुझाई गई। इसके बाद आग लगने का कारण जानने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे गए। फुटेज में एक बाइक सवार युवक पहले कुछ देर इलाके में खड़ा दिखाई देता है, फिर वह कार पर पेट्रोल डालकर आग लगा देता है और मौके से भाग जाता है।पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से बाइक का नंबर मिला है। इसके आधार पर संदिग्ध युवक की तलाश की जा रही है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment