ट्रेडिंग के नाम पर युवक से 70 हजार की ठगी -पुलिस कर सकती है मामले का खुलासा

उज्जैन। ट्रेडिंग के नाम पर वाट्सएप पर कॉलिंग कर युवक के साथ आनलाइन 70 हजार की ठगी कर ली गई। मामला पुलिस के पास पहुंचने पर जांच शुरू की गई। इंदौर में ट्रांजेक्शन किये जाने का सुराग मिल गया। संभावना है कि आज पुलिस मामले का खुलासा कर सकती है।
अंकपात मार्ग स्थित राधा मोहन की गली में रहने वाले सूरज पिता राधेश्याम राठौर के मोबाइल पर 5 मार्च को वाट्सएप कॉल आया था। जिसमें स्टॉक मार्केट में पैसा लगाने पर काफी मुनाफा होने का झांसा दिया गया। सूरज ने स्टॉक मार्केट  की जानकारी नहीं होने की बात कहीं। कॉल करने वाली ने जानकारी देने और स्टॉक मार्केट में कैसे काम करना है, इस बात को सिखाने की बात कहीं। सूरज बातों में आ गया। उससे कुछ एप्प डाउनलोड कराये गये। जिसके बाद सीखने के नाम पर पहले 20 हजार रूपये का ट्रांजेक्शन कराया गया। उसके बाद उसे मुनाफा दिखाया गया। लालच में सूरज ने 50 हजार का ट्रांजेक्शन ओर कर दिया। उसका भी मुनाफा होना दिखाया गया। जब मुनाफा देने की बात कही गई तो उसे झांसा दिया जाने लगा। फिर घाटा होना बताया दिया गया। सूरज ने उक्त वाट्सएप नम्बर पर संपर्क किया तो कॉल स्वीच आॅफ आने लगा। अपने साथ धोखाधड़ी की शिकायत सूरज द्वारा जीवाजीगंज थाना पुलिस को दर्ज कराई गई। पुलिस ने जांच शुरू की जिसमें सामने आया कि 70 हजार का ट्रांजेक्शन इंदौर के खाते में हुआ है। पुलिस की एक टीम इंदौर जाना बताई जा रही है। संभावना है कि मामले में ठगी करने वालों को गिरफ्तार कर आज मामले का खुलासा किया जा सकता है।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment