टी-20 वर्ल्डकप में भारत की सबसे बड़ी हार, साउथ अफ्रीका ने 76 रन से हराया, भारत को अब दोनों मैच जीतने होंगे

ब्रह्मास्त्र अहमदाबाद

वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया को टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे बड़ी हार झेलनी पड़ी है। रविवार को उसे साउथ अफ्रीका ने तीसरे सुपर-8 मैच में 76 रन के अंतर से हराया है। इसी के साथ टूर्नामेंट में भारत की जीत का सिलसिल भी थम गया है। इससे पहले इंडिया ने लगातार 12 मैच जीते थे।

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में अफ्रीकी टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 187 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 18.5 ओवर में 111 रन पर आॅलआउट हो गई। मार्को यानसन ने 4 विकेट झटके। केशव महाराज ने 3 विकेट लिए। कॉर्बिन बॉश को 2 और ऐडन मार्करम को एक विकेट मिला। शिवम दुबे ने सबसे ज्यादा 42 रन बनाए।

इससे पहले साउथ अफ्रीका की ओर से डेविड मिलर ने 35 बॉल पर 63 रन बनाए। जबकि डेवाल्ड ब्रेविस ने 45 रन बनाए। ट्रिस्टन स्टब्स ने 24 बॉल पर नाबाद 44 रन बनाए। जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट झटके। अर्शदीप सिंह ने 2 विकेट लिए। मैच का स्कोरकार्ड
प्लेयर आॅफ द मैच रहे- साउथ अफ्रीका की ओर से डेविड मिलर ने 35 गेंद पर 63 रनों की पारी खेली। उन्होंने डेवाल्ड ब्रेविस के साथ मिलकर 50 गेंद पर 97 रन की साझेदारी की। मिलर को प्लेयर आॅफ द मैच चुना गया।

भारत की हार के 3 कारण- मिलर-ब्रेविस की साझेदारीसाउथ अफ्रीका की शुरूआत अच्छी नहीं थी। टीम ने 20 रन पर टॉप-3 विकेट गंवा दिए थे। क्विंटन डी कॉक 6, ऐडन मार्करम 4 और रियान रिकेल्टन 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। पावरप्ले में टीम का स्कोर 41/3 था। यहां से डेविड मिलर ने डेवाल्ड ब्रेविस के साथ मिलकर सिर्फ 50 गेंद पर 97 रन जोड़े और रन रेट को लगभग 10 रन प्रति ओवर पहुंचा दिया। इस साझेदारी के दम पर साउथ अफ्रीका ने भारत को 188 रन का टारगेट दे दिया।

भारतीय बैटर्स फेल रहेभारतीय टीम के बैटर्स फेल रहे। लगातार चौथे मैच में टीम का कोई ओपनर जीरो पर आउट हुआ। इस बार ईशान किशन खाता नहीं खोल सके। उनके बाद तिलक वर्मा एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए। फिर 5वें ओवर की तीसरी बॉल पर अभिषेक शर्मा 15 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान सूर्यकुमार यादव (18 रन) और वॉशिंगटन सुंदर (11 रन) भी खास प्रदर्शन नहीं कर सके। एक भी फिफ्टी पार्टनरशिप नहींभारत 3 विकेट जल्दी गंवाने के बाद ही बैकफुट पर चली गई थी। इसके बाद कोई फिफ्टी रन की साझेदारी भी नहीं हुई। भारत ने मिडिल ओवर्स में 7 से 15 के बीच सिर्फ 57 रन बनाए और 5 विकेट गंवा दिए। 15वें ओवर में केशव महाराज ने एक ही ओवर में हार्दिक, रिंकू और अर्शदीप को आउट कर भारत की हार तय कर दी।
साउथ अफ्रीका के मैच विनर्स- सेमीफाइनल के लिए बड़ी जीत जरूरी भारतीय टीम ग्रुप-1 का पहला ही मैच 76 रन के बड़े अंतर से हार गई है। इससे टीम का नेट रन रेट -3.800 हो गया है। ऐसे में टीम इंडिया को अगले दोनों मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे। ताकि उसका नेट रन रेट अन्य टीम से बेहतर हो।

Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment