जांच स्थिति सामान्य होने करें :एडीएम से मिले गैस डीलर; कहा-ग्राहक कर रहे परेशान, यही स्थिति रही तो शटर लगाना पड़ेगा

रतलाम।गैस एजेंसियों पर पड़ रही भीड़ के कारण काफी दिक्कत हो रही है। बुकिंग न होने के कारण ग्राहक डीलरों पर ही गुस्सा निकाल रहे हैं, धमकी दे रहे हैं। कभी-कभी अभद्र व्यवहार भी कर रहे हैं। कुछ कर्मचारियों ने काम छोड़ दिया है। अगर यह स्थिति रही तो हमें शटर लगाना पड़ सकता है। हमारी जांच जिस भी प्रकार की करनी है, वह थोडी स्थिति सामान्य होने के बाद कर कर लें, हम उसमें आपका पूरा सहयोग करेंगे।यह मांग रतलाम गैस डीलर एसोसिएशन रतलाम शहर ने एडीएम डॉ. शालीनी श्रीवास्तव को आवेदन देकर की है। LPG गैस की बुकिंग न होने एवं वितरण में आ रही कठिनाई के कारण गैस डीलर शनिवार शाम कलेक्टर मिशा सिंह से मिलने पहुंचे थे। कलेक्टर के मीटिंग में होने के कारण गैस डीलर एडीएम डॉ. शालीनी श्रीवास्तव से मिले। उन्हें अपनी समस्या बताकर एक आवेदन सौंपा। जिसमें 12 बिंदु रख वर्तमान परिस्थितियों से आ रही परेशानियों को बताया।
Share:

संबंधित समाचार

Leave a Comment