इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की को अश्लील मैसेज भेजने के विवाद के बाद एक परिवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने गंभीर मामले को सामान्य मारपीट में दर्ज किया।एरोड्रम पुलिस ने अंबिकापुरी निवासी महिला की शिकायत पर विश्व प्रताप सिंह ठाकुर, शुभ, दादा, तनिष और अन्य साथियों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है। पीड़ित परिवार ने गुरुवार को डीसीपी से मुलाकात की।शिकायत लेकर पहुंचे परिवार पर हमला-महिला के अनुसार 23 मई की शाम उनकी नाबालिग बेटी को विश्व प्रताप ने मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजे थे। इस संबंध में बात करने के लिए वह अपने पति और बेटे के साथ आरोपी के घर पहुंचीं।
छेड़छाड़ की शिकायत के बाद परिवार पर हमला: एफआईआर दर्ज; CCTV वीडियो आए सामने